G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

Noida: Coronavirus के 17 नए मामले सामने आए, 97 एक्टिव केस

Representational Image
Image Source : @TWITTER

नोएडा. राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में शनिवार को कोविड-19 के 17 नए मामले आए हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में आज कोविड-19 के 17 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 246 लोग की जांच हुई थी।

दोहरे ने बताया कि जिले में अभी तक 323 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 221 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 97 लोगों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page