
भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें थाईलैंड या चीन की यात्रा के दौरान सुरक्षित रहने की नसीहत दी है

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें थाईलैंड या चीन की यात्रा के दौरान सुरक्षित रहने की नसीहत दी है। राहुल गांधी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे कोरोना वायस से बचने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। वीडीयो को ट्विटर पर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने इसे प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हेंडल से शेयर किया था और कहा था, ‘‘देश जब आपातकाल से गुजर रहा है तो ऐसे समय में सोशल मीडिया एकाउंट्स पर देश का समय बर्बाद करने से बचें।’’ राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखा था कि कोरोना वायरस की चुनौती पर हर भारतीय का ध्यान केंद्रित करें और साथ में वीडियो शेयर किया था।
राहुल गांधी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के आधिकारिक ट्विटर हेंडल से लिखा गया, ‘‘पहली बार नहीं हुआ है कि राहुल गांधी और मसखरा शब्द का इस्तेमाल एक साथ हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री पूरी तरह से सुनिश्चित करेंगे की कोई भी वायरस, चाहे वह कोरोना हो या कांग्रेस, भारत पर प्रभाव डाल सके। इसलिए चिंता मत करें और अपनी छुट्टियां मनाते रहें। थाईलैंड या चीन की यात्रा करें तो सुरक्षित रहें।’’
