World
कभी भारत के खिलाफ आग उगलने वाले नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने अब बताया प्रगाढ़ मित्र, जानें और क्या कहा?

भारत के लिए अक्सर जहर उगलने वाले नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली ने अब भारत को प्रगाढ़ मित्र बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि भारत और नेपाल दोनों प्रगाढ़ मित्रों के बीच यदि कोई विवाद है तो उसे बातचीत से दूर किया जा सकता है। आपको बता दें कि ओली को भारत विरोधी बयानों के लिए जाना जाता है।




