G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipurखास-खबर

नव नियुक्त एमडी गौतम ने कहा..प्रदेश को अग्रणी रखना प्रथामिकता..टीमवर्क से करेंगे काम..

नव नियुक्त एमडी गौतम ने कहा..प्रदेश को अग्रणी रखना प्रथामिकता..टीमवर्क से करेंगे काम..
रायपुर:-छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश जारी के बाद स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं डायरेक्टर के पद पर हर्ष गौतम ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर पाॅवर कम्पनीज प्रबंधन समेत अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिक संघ-संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
           जानकारी देते चलें कि नव पदस्थ एमडी हर्ष गौतम को करीब विद्युत विषयक कार्यों का करीब 37 साल लम्बा अनुभव है। नव पदस्थ चैयरमैन गौतम अब तक पाॅवर डिस्टीब्यूशन कंपनी में कार्यपालक निदेशक की सेवा दे चुके हैं।
           पदभार ग्रहण के बाद एम.डी. हर्ष गौतम ने राज्य शासन के प्रति अपनी नियुक्ति के लिये आभार जाहिर किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने जिस आशा-विश्वास से प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी है विश्वास को बनाकर रखते हुए पाॅवर कंपनीज के दायित्वों का निवर्हन निष्ठापूर्वक किया जाएगा।  छत्तीसगढ़ शासन की रीति-नीति के अनुरूप विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं के हित में जारी योजनाओं का सफल क्रियान्यवन प्राथमिकता के अनुसार किया जाएगा। गौतम ने बताया कि टीमवर्क के साथ काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page