आस्था समिति कवर्धा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।


कवर्धा – आस्था समिति द्वारा संस्था कार्यालय ऊर्जा पार्क में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया संस्था के अध्यक्ष श्री दौलत राम कश्यप द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर संक्षिप्त जानकारी देकर प्रकाश डाला एवं बताया की स्वामी जी का कथन -उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाए।
देश के सबसे बड़े यूथ आइकन स्वामी विवेकानंद की जिंदगी के पांच किस्सों से सीखिए जीने की कला – दोस्त भले ही एक ही हो, पर उसका होना जरुरी है- दोस्तों के भिंड में ज्यादा जरुरी है, कोई एक सच्चा दोस्त, जिससे आप सब कुछ कह सके।
महिलाओं के मामलों में पुरुष फैसला न करें-महिलाओ के मामलों में क्या सही है क्या गलत है ये उन्हें ही तय करने दें, पुरुष फैसला न लें।
मदद के बदले गलत विचारों पर सहमति न दें- अगर कोई मदद के बदले कुछ ऐसा मांगे जो आपके सिद्धांतो के खिलाफ है, तो उससे मदद न ले।
अंधविश्वास अधर्म है, धर्म विश्वास सिखाता है- धूर्तता और पाखंड से दूर रहो, धर्म विश्वास करना सिखाता है, अंधविश्वास अधर्म है।
चरित्र के साथ कमाई सिखाने वाली शिक्षा है-अपने जड़ो से कभी अलग नहीं हों, क्यूंकि इनके बिना तरक्की करना संभव नहीं है।
श्री कश्यप ने बताया की आज के युवा पीढ़ी बहुत मेहनती है और पूर्ण एनर्जी के साथ जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहें है। सभी युवाओं को अपना लक्ष्य बनाकर चलना चाहिए उन्हें क्या बनना है और उन्ही लक्ष्य के साथ अपने शिक्षा को बढ़ाने की आवश्यकता है।
संस्था के साथ सभी जुड़े कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपने अपने बात रखें गए व सभी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर कार्य करने का संकल्प लिए गए एवं इस अवसर पर राजेश गोयल, डॉक्टर राजेंद्र जांगड़े, महेश निर्मलकर, रामअनुज पाली, कोमल निर्मलकर, मनीषा जांगड़े, सहजादी खान, रामकली मंडावी, आरती यादव, रानी टंडन, शाहिना हुसैन, एवं सुखनंदन कोशले एवं संस्था के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।