शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

शासकीय हाई स्कूल बैरख में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

बोड़ला। शास.हाई स्कूल बैरख प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) का आयोजन किया गया।जिसमें सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र में पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव ने बताया कि स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ ।आज उनके सम्मान में पूरे भारत में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 विवेकानंद जी की 160वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है।व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार ने 1985 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। तब से इस दिन को पूरे भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

संकुल समन्वयक तीजराम विश्वकर्मा ने बताया कि स्वामी जी कहते थे कि उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लो। शिक्षक केशव प्रसाद भारद्वाज ने बताया की भारत के हर जिले में युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना,एकजुट करना और सक्रिय करने के उद्देश्यों से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सहायक शिक्षक रघुनंदन वर्मा ने कहा की हर उम्र में युवा रहते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में पटवारी जयंत्री मंडावी, सुनऊ धुर्वे एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
