छुईखदान में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार
जिले भर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में लिया हिस्सा

मेजर ध्यानचंद जयंती पर खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, कलेक्टर ने गोला फेंक कर किया शुभारंभ


खैरागढ़ 29 अगस्त 2025
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद सेजेस स्कूल छुईखदान के केकती बाड़ी परिसर में आज जिला स्तरीय राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल एवं युवा कल्याण संघ के तत्वावधान में हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल थे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी और मेजर ध्यानचंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।
कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने खेल मैदान में पहुँचकर गोला फेंक प्रतियोगिता से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से खेल से जुड़े प्रश्न पूछे और जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही फिट इंडिया मूवमेंट की शपथ दिलाते हुए सभी को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर गत वर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से नेमा निषाद (खो-खो), तन्नू जंघेल (रेसलिंग), छत्रपति जंघेल (रेसलिंग), एकलव्य श्रीवास, सम्यक सिरसाद (रोलर स्केटिंग), दिवाकर विश्वकर्मा (रेसलिंग) एवं आकिल कुरैशी (फेंसिंग) कुमेश्वरी पटेल ( साईक्लिंग) चंद्रेस्वरी पटेल ( साईक्लिंग) सहित अन्य खिलाड़ियों को जर्सी भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी श्रीमती सुमन राज, एसडीएम छुईखदान अविनाश ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी कन्हैया पटेल, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी ताजू गोरी खान (छुईखदान), श्रीमती नीलू सिंह (खैरागढ़) सहित जिलेभर के व्यायाम शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भगवती प्रसाद सिन्हा ने किया।