G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

राष्ट्रीय स्तर पर बाघ की गणना की हुई तैयारी शुरू मास्टर ट्रेनर्स का प्रथम चरण में हुआ प्रशिक्षण।

राष्ट्रीय स्तर पर बाघ की गणना की हुई तैयारी शुरू मास्टर ट्रेनर्स का प्रथम चरण में हुआ प्रशिक्षण

कवर्धा, 14 सितम्बर 2021। कवर्धा वन मंडल, जिला कबीरधाम में दुर्ग वन वृत्त, दुर्ग स्तरीय अखिल भारतीय बाघ गणना 2021-2022 बाबत मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्रीमती शालिनी रैना, भा.व.से., मुख्य वन संरक्षक दुर्ग वन वृत्त, दुर्ग तथा श्री राजेश कुमार पांडे, भा.व.से., मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी की उपस्थिति तथा मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला में कवर्धा, बालोद, खैरागढ़, राजनंदगांव और दुर्ग वन मंडल के वन मंडल अधिकारी, उप वन मंडल अधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, परिक्षेत्र सहायक, वनरक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा मानचित्रकारों ने भाग लिया। समस्त प्रतिभागियों से श्री आयुष जैन, भा.व.से., क्षेत्रीय उप संचालक, सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व तथा श्री आनंद कुदारिया, अधीक्षक, बारनवापारा वन्य प्राणी अभ्यारण द्वारा बाघ गणना संबंधित चर्चा परिचर्चा की गई एवं प्रशिक्षण दिया गया।
वृत्त स्तर पर हुई इस कार्यशाला के बाद मास्टर ट्रेनर्स द्वारा वन मंडल स्तर पर विभिन्न परिक्षेत्र में आगामी 20 सितंबर तक क्षेत्रीय अमला को बाघ गणना से संबंधित जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार की बाघ गणना की विशेषता यह रहेगी कि कागजी कार्यवाही ना करते हुए गूगल एप- एमएसट्रिपेस (डैज्तपच्म्ै म्बवसवहपबंस) के माध्यम से ऑनलाइन एंट्री करके बाघ की गणना के साथ-साथ तेंदुआ तथा हाथी की गणना भी अखिल भारतीय बाघ गणना 2021-2022 में सम्मिलित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page