G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

राष्ट्रीय फेंसिंग स्पर्धा उत्तराखंड हेतु पीएमश्री सेजेस गंडई के छात्र चयनित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार

गंडई नगर में संचालित प्रतिष्ठित संस्थान पीएम श्री स्व. लाल मूरत सिंह ख़ुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई के छात्र आकिल कुरैशी पिता शेख सगीर कुरैशी कक्षा 9 वी का चयन फेंसिंग (तलवारबाजी) का कैडेट अंडर 17 बालक वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के स्पर्धा हेतु हुआ है। आकिल ने राज्य स्तरीय ट्रायल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ टीम के लिए अपना स्थान पक्का किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हल्द्वानी उत्तराखंड में दिनांक 8 सितंबर से आयोजित होगा। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक प्रिंकेश कश्यप के मार्गदर्शन में इस विद्यार्थी का चयन हुआ है। आकिल कुरैशी फेंसिंग कोच अजय गोंड से ट्रेनिंग प्राप्त किए है। उसके इस उपलब्धि से पूरे नगर क्षेत्र गौरांवित हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ददरया सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page