G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

सिविल अस्पताल खैरागढ़ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित

AP News आपकी आवाज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़, 29 अगस्त 2024//


छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर चंद्रकात वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त आंगनबाड़ी
केन्द्रो, शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओ, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालय, मदरसो, निजि स्कूलो, महाविद्यालयों व तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 से 02 वर्ष आयु वर्ग के बच्चो को कृमिनाशक दवा एल्बंडाजोल 200 मि.ग्रा. की गोली एवं 02 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चो, किशोर, किशोरियो को एल्बंडाजोल 400 मि.ग्रा. की गोली की दवा का सेवन करवाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि एल्बंडाजोल की गोली कृमि खत्म करने के साथ-साथ बच्चो के स्वास्थ्य एंव पोषण के स्तर बढ़ाने, एनिमिया के रोकथाम, बौद्धिक विकास के लिये अत्यंत आवश्यक हैं कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का मापअप कार्यक्रम 04 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यकम जिला पचांयत उपाध्यक्ष विकांत सिंह के विशेष आतिथ्य में समपन्न हुआ इस दौरान अतिथिगण समाजसेवी  घम्मन साहू,  विनय देवांगन सभापति नगर पालिका, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डां. आशीष शर्मा.डी.पी.एम. श्रीमति सोनल ध्रुव, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक बिसेन, नोडल अधिकारी डा. ऋतुराज सिंह, नोडल अधिकारी डा. विदया एस. डा. पंकज वैष्णव, बी.पी. एम श्री आकाश तम्बोली, नेत्र सहायक अधिकारी दुर्गेश नदनी श्रीवास्तव, बी टी ओ श्री धनेश सोनी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक बिसेन ने 01 से 19 वर्ष आयुवर्ग के अभिभावको को एल्बंडाजोल की गोली दवा खिलाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page