G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

नरोत्तम बने दुर्ग संभाग सह संयोजक,अश्वन को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

नरोत्तम बने दुर्ग संभाग सह संयोजक,अश्वन को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

AP न्यूज़ पंडरिया

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू एवं प्रदेश युवा साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू के अनुशंसा से दुर्ग संभाग के संयोजक देवकुमार साहू अपने कार्यकरणी की घोषणा किये हैं,जिसमे कवर्धा जिले से नरोत्तम साहू को दुर्ग संभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए सह संयोजक बनाया गया है वही कवर्धा से ही अश्वन साहू को संयुक्त सचिव की ज़िम्मेदारी दिया गया है। नरोत्तम साहू वर्तमान में पंडरिया तहसील के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे एवं अश्वन साहू भी वर्तमान में कवर्धा तहसील युवा साहू संघ के अध्यक्ष थे।

दोनों को समाज के प्रति लगन और निष्ठा को देखते हुए समाज ने इन लोगो को संभाग में ज़िम्मेदारी देते हुए पदोन्नत किये हैं। नरोत्तम और अश्वन साहू ने अपने प्रदेश नेतृत्व एवं जिले के समस्त वरिष्ठों का ज़िम्मेदारी हेतु आभार जताया है। इन दोनों की नवीन नियुक्ति से सामाजिक कार्यकर्तों में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page