ChhattisgarhKabirdham

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंडरिया के मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र निर्मलकर

News Ad Slider
Advertisement

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  पंडरिया के मंडल अध्यक्ष बने नरेंद्र निर्मलकर



कुंडा AP न्यूज़ पंडरिया:  भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू जी की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी की अनुशंसा से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कबीरधाम  के जिला अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर के अनुशंसा से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कबीरधाम की जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा किया गया.

इसी क्रम में पंडरिया मंडल से नरेंद्र निर्मलकर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है नरेंद्र निर्मलकर की नियुक्ति पर पंडरिया क्षेत्र में हर्ष का माहौल है पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किए  है कि उनके नेतृत्व में संगठन तथा पिछड़ा वर्ग के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा और पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी नरेंद्र निर्मलकर पूर्व में काफी सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी अच्छी पकड़ पार्टी में बना चुके थे.

इसी के चलते उन्हें आज पिछड़ा वर्ग के पंडरिया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है नरेंद्र निर्मलकर ने कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दिया है उसका मैं ईमानदारी पूर्वक,कार्य करके पार्टी को मजबूत करूंगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page