क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल को नपा अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने दी बधाई


कवर्धा-पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव श्री कन्हैया अग्रवाल जी को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण क्रेडा के सदस्य बनाये जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा में उनके निवास जाकर बधाई दिए।
छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद कल छत्तीसगढ़ शासन के माटी कला बोर्ड, क्रेडा विभाग, योग आयोग सहित अन्य निगम मंडलों में अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्ति की गई। जिसमे कवर्धा शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी श्री कन्हैया अग्रवाल जी को राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है । श्री अग्रवाल की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने श्री अग्रवाल की क्रेडा में सदस्य नियुक्ति के लिए कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर भाई का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।