World
Nancy Pelosi: वो अकेली औरत जिसने ताइवान यात्रा कर पूरे चीन को हिला दिया, जानें China-Taiwan की लड़ाई का पूरा इतिहास, कहानी में अमेरिका का क्या है रोल

नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से पता चलता है कि अमेरिका इस देश को चीन के खिलाफ समर्थन देने के लिए तैयार है। यानी वो ताइवान की आजादी का समर्थन कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक कड़ा बयान जारी कर कहा कि उनकी यात्रा ‘एक-चीन सिद्धांत और चीन-अमेरिका के तीन संयुक्त सहमति पत्रों के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन है।




