G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

नगर धोबी समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस

नगर धोबी समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस

AP न्यूज पंडरिया

कवर्धा: 26 जनवरी को नगर धोबी समाज के द्वारा गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया । इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं समाज के सबसे वरिष्ठ बुजुर्ग श्री माखन निर्मलकर के हाथ झंडा फहरा कर सम्मान एवं संस्कार का परिचय दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सालिक निर्मलकर ने कहा कि आज संविधान के अनुशासन में रहकर हमारा देश मजबूत एवं सुदृढ़ हो रहा है वहीं दूसरी ओर समाज को भी संगठित हो कर संविधान के अनुशासन का अनुसरण करने का बात रखा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ श्री बाबूलाल निर्मलकर,पीपी बलभद्र, माखन निर्मलकर, राजकुमार, नंदकिशोर,तारन, भागवत, कोषाध्यक्ष जलेश उपाध्यक्ष सूर्या निर्मलकर, चंद्रशेखर,लाला टेलर दीपक रजक, प्रभु राम ज्ञानेंद्र,शरद,पूरन निर्मल कर सहित कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी नगर धोबी के मिडिया प्रभारी चंद्रशेखर निर्मलकर ने दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page