ChhattisgarhKabirdham

मुनमुना एवं चियाँडाँड़ संकुल का नवा जतन 2.0

मुनमुना एवं चियाँडाँड़ संकुल का नवा जतन 2.0

Ap न्यूज़ पंडरिया: मुनमुना एवं चियाँडाँड़ संकुल का “नवा जतन” 2.0 आज दिनाँक 28/02 को संयुक्त प्रशिक्षण का आरम्भ हुआ। प्रशिक्षण के पूर्व संकुल प्राचार्य श्री आर. एस. शाण्डिल्य, श्री आर के शर्मा (व्याख्याता), मुनमुना एवं चियाँडाँड़ संकुल समन्वयक रघुनन्दन गुप्ता एवं रामसिंह धुर्वे जी, के द्वारा सर्वप्रथम वाग्देवी माँ सरस्वती एवं भारतमाता के तैलीय चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा-अर्चना, माल्यार्पण किया गया। ततपश्चात माता सरस्वती की वंदना, राष्ट्रगान एवं भारतमाता की यशोगान पश्चात संकुल प्राचार्य श्री शाण्डिल्य सर का उद्बोधन प्राप्त हुआ। दोनों संकुल से उपस्थित समस्त विद्यालय के नवपदोन्नत प्रधान पाठकों का तिलक लगाकर श्रीफल, लेखनी, पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित शिक्षकों को सोनपुरी संकुल समन्वयक श्री काशीराम गोयल जी के द्वारा (PFMS) सम्बन्धी जानकारी दी गयी साथ ही पंडरिया संकुल समन्वयक श्री उत्तम लॉयल जी के द्वारा “नवा जतन 2.0” के मुख्य बिंदुओं को फोकस करते हुए समझाया गया। “पीएलसी शिक्षक सदस्य श्री रामचरित सिंह सोलंकी जी के द्वारा FLN बुनियादी शिक्षा पर आधारित साक्षरता एवं सँख्यात्मकता के अलावा सुनने के पांच स्तर, पाठ्यचर्या, आंकलन के विधि, (ELPS) अनुभव, भाषा, चित्र, प्रतीक सम्बन्धी जानकारी। मूल्यांकन, निदानात्मक परीक्षण एवं उपचारात्मक शिक्षण कैसे करना आदि विषयों पर महत्वपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page