G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

श्रीमती पार्वती यादव को ऑल इंडिया आंगनबाड़ी एम्प्लाईज फैडरेशन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्ति किया गया है ।

श्रीमती पार्वती यादव को ऑल इंडिया आंगनबाड़ी एम्प्लाईज फैडरेशन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्ति किया गया है ।

कवर्धा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के हितों के लिए सतत संघर्षरत छत्तीसगढ़ वीरांगना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष व कबीरधाम जिले  से है पड़रिया  निवासी श्रीमती पार्वती यादव को ऑल इंडिया आंगनबाड़ी एम्प्लाईज फैडरेशन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्ति किया गया है । साथ ही उनके कुछ साथी है छत्तीसगढ़ से ,दुर्गावती खरे ,प्रसूति सेन,अहिल्या चंद्राकर ,शिवकुमारी धुर्वे यह भी राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य है  ऑल इंडिया आंगनबाड़ी एम्प्लाईज फैडरेशन महिला उत्थान व महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित एक गैर राजनीतिक संगठन है ।

विगत माह राजस्थान में हुए संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन के पश्चात श्रीमती पार्वती यादव की कार्यशीली से प्रभावित हो कर संगठन से संस्थापक व संरक्षक छोटीलाल बुनकर जी ने राष्ट्रीय सचिव की महती जिम्मेदारी दी है । श्रीमती यादव की नियुक्ति से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं में खुशी का माहौल है। अपनी नियुक्ति को लेकर श्रीमती यादव ने कहा कि मैं सदैव अपने साथियों के   हक के लिए लड़ाई लड़ती आ रही हूं और सदा लड़ती रहूंगी । संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी से करूंगी। हमारे किसी भी साथी को कोई भी दिक्कत हो मुझे अपने साथ 24 घण्टे खड़ा पायेगा । श्रीमती पार्वती की नियुक्ति को लेकर जिले व प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहयिकाओ ने बधाई दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page