G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

सांसद  संतोष पांडे ने स्कूली बच्चों को दवा खिलाकर फाइलेरिया मुक्त अभियान का किया आगाज

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने आमजन से फाईलेरिया की दवा लेने की अपील की

सांसद  संतोष पांडे ने शासकीय कन्या उच्चर माध्यमिक शाला खैरागढ़ में फाइलेरिया मुक्ति अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्कूली बच्चों को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा भी उपस्थित रहें। सांसद श्री पांडे और कलेक्टर श्री वर्मा ने भी फाइलेरिया की खुराक ली। इस दौरान सांसद श्री संतोष पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाथी पांव जैसी बीमारी के गंभीर परिणाम से अवगत कराया। वही स्कूली बच्चों को फाइलेरिया की दवाई लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जनसमुदाय से भी फाईलेरिया की दवा लेने की अपील की। कलेक्टर श्री वर्मा ने भी हाथी पांव जैसी गंभीर बीमारी के खात्मे के लिए फाईलेरिया की दवाई का सेवन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जा रहे दिशा—निर्देशों व हिदायतों को ध्यान में रखते हुए दवा की खुराक ले। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि फाइलेरिया यानी हाथी पांव की बीमारी मच्छर के काटने से होती है। इस बीमारी का इलाज नहीं है। केवल दवा सेवन से ही इसे रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहले चरण में 27 फरवरी से 2 मार्च तक बूथ स्तर पर दवा वितरण होगा। दूसरे चरण में 3 से 10 मार्च तक घर-घर जाकर दवा दी जाएगी। तीसरे चरण में 11 से 13 मार्च तक मापअप राउंड होगा। इस अवसर पर नगर पालिका खैरागढ़ अध्यक्ष  गिरिजा चन्द्राकर,  बिसेसर दास साहू, पार्षद खेमिन कोठले, पार्षद  राकेश गुप्ता, पार्षद विनय देवागन, बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण एवं अधिकारी—कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page