मोटर चोरी का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग बालक पुलिस अभिरक्षा में

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। केसीजी पुलिस टीम ने मोटर चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं 3 विधि से संघर्षरत नाबालिग बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि नाबालिगों को किशोर न्यायालय राजनांदगांव में प्रस्तुत किया गया।
घटना का विवरण
प्रार्थी संदीप वैष्णव (46 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 01 छुईखदान ने 31 मार्च 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम गोपालपुर स्थित रिपा प्रोजेक्ट (राधापुर–खार आमगांव मार्ग) के कचरा संग्रहण केंद्र में लगी 9 मोटर और 1 बोर मोटर (कुल कीमत लगभग 3.90 लाख रुपए) अज्ञात चोरों द्वारा 26-27 मार्च की रात शटर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई।
इस मामले में थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 119/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में खुलासा
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल और स्कूटी से घटनास्थल पहुंचे और रात में रिपा प्रोजेक्ट परिसर में घुसकर औजारों की मदद से मोटर खोलकर कटर मशीन से काट लिया। इसके बाद चोरी का सामान कबाड़ियों को बेच दिया।
बिक्री की जानकारी
आरोपियों ने चोरी का माल नासिर उर्फ कब्बु को 2000 रुपए और रामसुफल को 4000 रुपए में बेचा तथा रकम आपस में बांट ली।
जप्ती कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटर, तांबा, मोटर के कटे टुकड़े, वाहन (मोटरसाइकिल व स्कूटी), नगद राशि तथा चोरी में प्रयुक्त औजार (सब्बल, पाना, पेचकस, कटर मशीन) बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
रवि निषाद (19 वर्ष), निवासी केंवटपारा छुईखदान
रामसुफल निषाद (45 वर्ष), निवासी घनसौर (म.प्र.), वर्तमान देवपुरा गंडई
नासिर खान उर्फ कब्बु (50 वर्ष), निवासी पठानपारा छुईखदान



