कल मनाया जाएगा माँ कर्मा जयंती जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने घर मे मनाने को लेकर किया अपील

कल मनाया जाएगा माँ कर्मा जयंती जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने घर मे मनाने को लेकर किया अपील

कवर्धा : साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मादेवी कल जयंती मनाई जा जाएगी। मां कर्मादेवी भगवान की महान भक्त थीं, इसलिए श्रीकृष्ण ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए थे। तब माता ने अपने सामने बैठकर भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी खिलाई थी। अत: आज के ही दिन मां कर्मादेवी का पूजन-अर्चन अनिवार्य रूप से करने तथा खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद बांटने की मान्यता है। इस दिन साहू तेली समाज द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मादेवी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है।
साहू समाज की आराध्य देवी कर्मादेवी सेवा, त्याग और भक्ति समर्पण की देवी हैं। कर्माबाई की गौरव गाथा जनमानस में श्रद्धा तथा भक्तिभाव से वर्षों से चली आ रही है। मां कर्मादेवी का जन्म पापमोचनी एकादशी के दिन उत्तरप्रदेश के झांसी नगर में चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ था।
मां कर्मादेवी बाथरी वंश की थीं। उनमें बाल्यावस्था से ही धार्मिक कहानियां सुनने की रुचि हो गई थी। कर्माबाई को जितना भी समय मिलता था, वह समय वे भगवान श्रीकृष्ण के भजन-पूजन व ध्यान आदि में लगाती थीं।
कवर्धा जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने समाज के लोगो से अपील किया है कि सभी समाजिक स्वजातीय बंधु घर मे ही रहकर माँ कर्मा माता का पूजन धूम धाम से अपने परिवार के लोगो के साथ मनाए।