World
ज्यादा वेतन की मांग को लेकर 16 हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे, जानें किस देश का है मामला

यूरोपीय देश बेल्जियम के ब्रसेल्स में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। इन लोगों ने सरकार से और अधिक वेतन की मांग की। इसका कारण यह है कि यहां ऊर्जा की लागत में काफी बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण करीब 16,500 लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।




