G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री दर्ज़ाप्राप्त राजनेता होंगे शामिल, मो.अक़बर औऱ महामंडलेश्वर का होगा नागरिक अभिनन्दन सम्मान समारोह

आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री दर्ज़ाप्राप्त राजनेता होंगे शामिल, मो.अक़बर भाई औऱ महामंडलेश्वर का होगा नागरिक अभिनन्दन सम्मान समारोह

कार्यक्रम की तैयारी एवं रूपरेखा तय करने को लेकर पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक

नागरिक सम्मान समारोह के बहाने पंडरिया में बड़े राजनैतिक जलसे की चल रही तैयारी

पंडरिया रेस्ट हाउस की बैठक में सैकड़ों की तादात में शामिल हुए कांगेसजन उमड़ पड़ा जनसैलाब

छतीसगढ़ शासन के क़द्दावर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अक़बर भाई एवं दूधाधारी मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास का पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय नगर पंचायत पंडरिया में 15 दिसम्बर को नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा
इसी संदर्भ में दिन सोमवार को अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया नवीन जायसवाल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत किया गया था।

इस बैठक में प्रमुख रूप से पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी उपस्थित थे प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने 15 दिसम्बर को सायंकाल 4 बजे एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया है कार्यक्रम के सफलता के लिए श्री तिवारी लगातार दौरा एवं बैठक कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जनसंवाद कर चर्चा कर रहे हैं। मिल-मिलाप कर रहे हैं ।तिवारी पंडरिया में आयोजित नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों से सहभागिता निभाने अपील की

दिग्गज़ों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में शामिल होने वाले दिग्गज़ों का अलग अलग विशेष योगदान के लिए सम्मान किया जाएगा इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि कवर्धा विधायक एवं वन मंत्री मोहम्मद अक़बर ने छतीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री के रूप में पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण रोकने के दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है जिसके चलते उन्हें अंतराष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त हुआ है वही राजेश्री महंत रामसुंदर दास 108 रामायण का अध्ययन व शोध कर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री प्राप्त की है दोनों महानुभावों की उपलब्धि सम्माननीय हैं इसलिए दोनों का नागरिक अभिनन्दन करने का निर्णय लिया गया है
पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी ने बताया कि 15 दिसम्बर को पंडरिया शहर में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह के अवसर पर छतीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्ज़ाप्राप्त बैजनाथ चन्द्राकर, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर,
वही सदस्य क्रेडा कन्हैया अग्रवाल, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग महेश चन्द्रवंशी, भगवान सिंह पटेल, गणेश योगी, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य दिनेश कोसरिया, तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ चन्द्रवंशी सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण,अध्यक्षगण, तथा नगरीय निकाय के प्रतिनिधिगण एवं अधिकारी पदाधिकारीगणों के अलावा विभिन्न समाज प्रमुख भी कार्यक्रम में शामिल होंगे

कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी, स्थल निरीक्षण भी किया गया

कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो गई है कार्यक्रम के आयोजक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष नवीन जायसवाल कुंडा के ब्लॉक अध्यक्ष उत्तरा दिवाकर सहित विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षो आदि का विशेष सहयोग हैं।

सफ़ल आयोजन के लिए बैठक के माध्यम से ले रहे हैं कार्यकर्ताओं से सुझाव एवं कांग्रेसजनों से कर रहे हैं विचार-विमर्श।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया की बैठक को श्रीमती ममता चन्द्राकर ने भी सम्बोधित कर कहा कि भुपेश बघेल की सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर आमजनों को भी लाभ पहुँचा रही है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताए व नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम को सफल बनाए एवं अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में लाने हेतु प्रेरित करें कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही, प्रदेश महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी ने कार्यकर्ताओं से वन- टू-वन चर्चा कर सभी बैठक में आये हुए कांग्रेसजनों सुझाव लिए सभी लोगों से कार्यक्रम की सफलता हेतु विचार-विमर्श किए कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने भी सम्बोधित किया व कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम को सफल बनाए व अधिक से अधिक लोगों को लाए इस बैठक में प्रमुख रूप से पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, प्रदेश महामंत्री एवं पंडरिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल,श्री श्याम कश्यप, पारस बंगानी,दिनेश कोसरिया, मनीष शर्मा,घनश्याम साहू, गौतम शर्मा,अशोक कश्यप महली, चन्द्रभान ठाकुर, रामेश्वर गबेल, रोहित गबेल, संजू तिवारी, डोमन मरकाम, ललित धुर्वे, प्रदीप जायसवाल, शत्रुहन चन्द्रवंशी कुम्हि, जलेश चन्द्रवंशी परसवारा, अशोक चन्द्रवंशी सरपंच प्रतिनिधि रौहा,रवि ठाकुर

तामस्कर यादव, उत्तर चन्द्राकर, विजय साहू, मनोज साहू पालन सिंह बैस, अशोक वैष्णव, रघुराई चन्द्राकर, रिज़वान खान,नानू सिंह चौहान कुंडा, सूरज यादव कुंडा, सुखराम गन्धर्व, रोहित कश्यप बघर्रा,शिवप्रसाद कश्यप, दानी कश्यप, वैभव ठाकुर, सुजल सिंह, चन्द्रभूषण तिवारी, भरतलाल कश्यप, प्रशांत सिंह राजपूत, रामु चन्द्राकर, बिन्नू अवस्थी,युवा कांग्रेस के नवजवान युवा साथी, NSUI के ऊर्जावान कार्यकर्ता साथीगण,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता,आईटी सेल के जुझारू युवा साथी, पार्टी के निष्ठावान ईमानदार,एवं समर्पित साथी सहित सरपंच जनपद राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, सोसायटी अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, एवं विभिन्न प्रकोष्ठों सहित विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित विभिन्न समाज प्रमुख,वरिष्ठ कांग्रेस जन, ग्रामीण, मतदातागन के अलावा पार्टी के तमाम साथी गण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page