विधायक भुनेश्वर बघेल भारत जोड़ो यात्रा एवं गोठ बात करने गांव गांव जाएंगे

विधायक भुनेश्वर बघेल भारत जोड़ो यात्रा एवं गोठ बात करने गांव गांव जाएंगे
डोगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण माननीय भुनेश्वर बघेल जी डोगरगढ़ विधानसभा के सभी ब्लॉको का 14 दिवसीय दौरे पर निकलेंगे अपने क्षेत्र का कोई भी गांव दौरा कार्यक्रम मुलाकात से न बचे इसी उद्देश्य से गांव के लोगों से आमने-सामने मुलाकात करने हालचाल जानने और गौठान समिति, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के पदाधिकारी, बूथ कमेटी के पदाधिकारी के साथ बैठक कर हालचाल जानेंगे और गांव के बारे में राय लेंगे तथा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर धान खरीदी की जानकारी लेंगे तथा किसानों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार मुड़ीपार ब्लॉक में दिनांक 5 नवंबर को अरचेडबरी, कटंगी खुर्द,मारूटोला खुर्द,मुहडबरी 6 नवंबर को कोड़े नवागांव, कोहकाबोड, मारूटोला कला, कटंगी कला तथा 7 नवंबर को भोरमपुर खुर्द ,साल्हेवारा, चिखलदाह, टेकापार खुर्द, जाएंगे और 8 नवंबर को ईटार, खैरबना ,बैगाटोला एवं ग्राम सिवनी जाएंगे और लोगों से गोठ बात एवं भारत जोड़ो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।