G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

मंत्री मोहम्मद अकबर ने वार्ड नम्बर 08 का मार्ग का नाम महान स्वंतत्रता सेनानी स्व. कोदूराम यदु के नाम पर किया

मंत्री मोहम्मद अकबर ने वार्ड नम्बर 08 का मार्ग का नाम महान स्वंतत्रता सेनानी स्व. कोदूराम यदु के नाम पर किया

स्वन्त्रता सेनानी स्व.कोदुराम

मंत्री मोहम्मद अकबर ने स्वन्त्रता सेनानी स्व.कोदुराम को उनके महान कार्य को याद कर किया नमन

कवर्धा।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व डॉक्टर कोदूराम यदु के नाम पर वार्ड 08 के मार्ग का नामकरण श्री मोहम्मद अकबर वन मंत्री छग शासन द्वारा लोकार्पण किया गया। श्री ऋषि शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता मे। इस अवसर पर कन्हैया अग़वाल सदस्य क़ेडा जमील खान उपाध्यक्ष नगर पालिका, एन के वर्मा सी एम ओ एम एल कुर्रे कार्यपालन अधिकारी ,डा नरेश कुमार यदु, अभिषेक श्रीवास्तव, वार्ड 08 के कीर्ती तिवारी, जी आर चन्द़वंशी, श्रीमती नीलम यदु, सुशील पान्डे राजेन्द्र श्रीवास्तव भरत चंद़वंशी जयसिन्ग ठाकुर रामप़साद ठाकुर आकाश चंद़वंशी, बिन्नू तिवारी आर पी सिन्ग केशव चंद़वंशी अभय झा अरुण आमदे विनोद ठाकुर पंकज ठाकुर के के दुबे राजेन्द्र शर्मा आर के डोन्गरे व नगर पालिका कवर्धा के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वार्ड 08 के गणमान्य नागरिको ने श्री मोहम्मद अकबर वन मंत्री छग शासन को धन्यवाद देते रहे हुए आभार व्यक्त किया।
स्व.डॉक्टर कोदुराम यदु स्वन्त्रता संग्राम सेनानी थे वे रायपुर के रहने वाले थे और कवर्धा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर नरेश कुमार यदु के पिता जी थे,इस महान शख़्सियत का जन्म 25 मार्च 1925 को हुआ और मृत्यु 20 फरवरी 1999 को हुआ,आपको बता दे कि स्व. डॉक्टर कोदुराम यदु महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाते हुए अंग्रेजो के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटे थे और बड़ा प्रदर्शन कर आंदोलन किया था,जिसके वजह से उन्हें अंग्रेजो ने 6 माह 13 दिन तक जेल में रखा ,फिर बढ़ते दबाव के वजह से उन्हें रिहा किया गया था,स्व. कोदुराम यदु भारत देश की शान थे,ऐसे महान पुरुष छत्तीसगढ़ के रायपुर से थे, इस महान स्वन्त्रता सेनानी को माननीय मंत्री अकबर जी ने जनभावना को देखते हुए ,उनके इस महान कार्य को देखते हुए ,उनको लोग याद करे इस वजह से वार्ड 08 के मार्ग का नामकरण कोदुराम के नाम पर किया गया है,सभी ने इस महान स्वन्त्रता सेनानी के नाम पर नामकरण होने से मंत्री अकबर को धन्यवाद दिया, उनके पुत्र वरिष्ठ चिकित्सक नरेश कुमार ने ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page