G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ :
कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में अनुभाग स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73–खैरागढ़ द्वारा सुबह 10:00 बजे आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी से डॉ. बिशेसर साहू (जिला अध्यक्ष) एवं शशांक ताम्रकार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कोमल दास साहू (जिला अध्यक्ष), बहुजन समाज पार्टी से डॉ. संतोष मारिया (जिला अध्यक्ष) तथा आम आदमी पार्टी से मनोज कुमार गुप्ता (जिला अध्यक्ष) की उपस्थिति रही।

निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 23.12.2025 को किया गया है, जिस पर दिनांक 22.01.2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। प्रारंभिक प्रकाशन की तिथि से दिनांक 29.12.2025 तक कुल 97 दावा-आपत्ति आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्राप्त आवेदनों में नाम जोड़ने से संबंधित 76 आवेदन प्रारूप-6 में प्राप्त हुए हैं, जिन्हें प्रारूप-9 में संकलित किया गया है। नाम हटाने से संबंधित 02 आवेदन प्रारूप-7 में प्राप्त हुए हैं, जिन्हें प्रारूप-10 में संकलित किया गया है। वहीं नाम सुधार/स्थानांतरण से संबंधित 19 आवेदन प्रारूप-8 में प्राप्त हुए हैं, जिन्हें प्रारूप-11 में संकलित किया गया है।

संकलित समस्त आवेदन पत्रों की जानकारी उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रदाय की गई तथा उनसे पावती भी प्राप्त की गई। इसके साथ ही एस.आई.आर. दावा-आपत्ति की प्रक्रिया एवं समय-सीमा के संबंध में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तार से अवगत कराया गया।

बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की गई, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page