G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों और बूथ कमेटी के जिला प्रभारियों की बैठक संपन्न

रायपुर/08 अप्रैल 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की उपस्थिति में राजीव भवन में संपन्न हुई।
बैठक में जिला, ब्लाक एवं मंडल कमेटी की गठन की समीक्षा, पंचायत विलेज एवं बूथ कमेटी गठन की समीक्षा, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सम्पन्न कार्यक्रम की समीक्षा, जिलाध्यक्षों के पिछले 4 माह की कार्यो की समीक्षा, जिला स्तरीय मुद्दों पर चर्चा एवं समीक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने एक-एक जिले में कार्यकारिणी, ब्लाक कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी एवं बूथ कमेटी के गठन प्रक्रिया की समीक्षा किया तथा जिन जिलों में बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण नहीं हुआ उन सभी जगह में एक सप्ताह के अंदर बूथो के गठन को पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किये गये। पहले निंदा प्रस्ताव और दूसरा शोक प्रस्ताव।

निंदा प्रस्ताव – असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के संबंध में जिस तरह से अभद्र अपमान जनक भाषा का इस्तेमाल किया है, वह अत्यंत शर्मनाक और अस्वीकार है। खड़गे जी देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक है। वे न सिर्फ कांग्रेस के बल्कि देश के दलितो, वंचितो के प्रबुद्ध जनप्रतिनिधि है। राहुल गांधी जी देश के आम आदमी की आवाज है। भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने सिर्फ खड़गे जी एवं राहुल गांधी जी ही नहीं भारत के करोड़ो लोगो का अपमान किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करती है।

शोक प्रस्ताव- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती मोहसिना किदवई का दुखद निधन हो गया है। श्रीमती मोहसिना किदवई लोकसभा तथा राज्यसभा की अनेकों बार सदस्य रही है, वे छत्तीसगढ़ से भी राज्यसभा की सदस्य रही है। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भी रही है। देश के लिये और कांग्रेस पार्टी के लिये उनकी सेवाएं अमूल्य थी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री दीपक मिश्रा, महामंत्री सुबोध हरितवाल, जिला अध्यक्षगण रायपुर शहर श्री कुमार मेनन, रायपुर ग्रामीण पप्पू बंजारे, बलौदाबाजार सुश्री सुमित्रा धृतलहरे, गरियाबंद सुखचंद बेसरा, महासमुंद द्वारिकाधीश यादव, धमतरी तारिणी चंद्राकर, बालोद चंद्रेश हिरवानी, दुर्ग शहर धीरज बाकलीवाल, दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, भिलाई शहर मुकेश चंद्राकर, बेमेतरा आशीष छाबड़ा, राजनांदगांव शहर जितेन्द्र उदय मुदलियार, राजनांदगांव ग्रामीण विपिन यादव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ सुरजीत सिंह ठाकुर, खेरागढ़-छुईखदान-गंडई कोमल दास साहू, कवर्धा नवीन जायसवाल, जगदलपुर शहर सुशील मौर्य, बस्तर ग्रामीण प्रेमशंकर शुक्ला, कांकेर बस्तर यादव, बिलासपुर शहर सुधांशु मिश्रा बिलासपुर ग्रामीण महेन्द्र गंगोत्री, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही गजमती भानु, मुंगेली घनश्याम वर्मा, कोरबा शहर मुकेश कुमार राठौर, कोरबा ग्रामीण मनोज चौहान, जांजगीर-चांपा राजेश अग्रवाल, सक्ति रश्मि गबेल, रायगढ़ शहर शाखा यादव, रायगढ़ ग्रामीण नागेन्द्र नेगी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तारचंद देवांगन, सूरजपुर सुश्री शशि सिंह कोर्राम, बलरामपुर हरिहर प्रसाद यादव, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर अशोक श्रीवास्तव उपस्थित थे।
जिला प्रभारीगण सरगुजा डॉ. प्रेमसाय सिंह, रायपुर शहर अरूण वोरा, रायपुर ग्रामीण विनोद चंद्राकर, बलौदाबाजार कन्हैया अग्रवाल, बलरामपुर सफी अहमद, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव, गरियाबंद अमरजीत चावला, महासमुंद हितेन्द्र ठाकुर, बालोद शाहिद खान, दुग शहर सीमा वर्मा, दुर्ग ग्रामीण नवाज खान, भिलाई प्रमोद दुबे, बेमेतरा सुनील महेश्वरी, राजनांदगांव शहर दीपक दुबे, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भुवनेश्वर बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कुलबीर छाबड़ा, कवर्धा पदम कोठारी, बस्तर ग्रामीण देवचंद मातलम, सुकमा अवधेश गौतम, कोण्डागांव नरेश ठाकुर, कांकेर लेखराम साहू, बिलासपुर शहर सुबोध हरितवाल, बिलासपुर ग्रामीण शैलेश नितिन त्रिवेदी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही शैलेश पांडे, मुंगेली प्रेमचंद जायसी, कोरबा ग्रामीण डॉ. विनय जायसवाल, जांजगीर-चांपा प्रशांत मिश्रा, सक्ति हरीश परसाई, रायगढ़ ग्रामीण चंद्रदेव राय, सारंगढ़-बिलाईगढ़ नोबेल वर्मा, जशपुर भानुप्रताप सिंह, सूरजपुर मनोज गुप्ता, उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page