पंडरिया: धान खरीदी समय बढ़ाने से किसानों में हर्ष : ममता चंद्राकर*

पंडरिया: धान खरीदी समय बढ़ाने से किसानों में हर्ष : ममता चंद्राकर*
पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा धान खरीदी का समय 7 दिन बढ़ाए जाने पर राज्य सरकार का पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया। चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसान के हितों को देखते हुए यह एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है राज्य के पूरे किसान खुशहाल हो रहे हैं मौसम खराबी के कारण किसानों के धान सोसाइटी में तौला नहीं जा सका था जिस कारण किसानों को धान विक्रय में परेशानी आने लगी थी विधानसभा क्षेत्र वासियों के मांग पर राज्य सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष 3 नए धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए हैं जिसमें से ग्राम गोरखपुर कला, गौरमाटी ,नयागांव टिकैत जहां धान विक्रय में किसानों को अब सुलभता मिल रही है।सुलभता के साथ धान विक्रय का किसानों के द्वारा स्वागत किया जा रहा है किसानों के चेहरे खिले हुए हैं तथा राज्य सरकार के प्रति किसानों का विश्वास बढ़ा है। विधायक ममता चंद्राकर ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिह टेकाम का आभार व्यक्त किया।