G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

डीएपी और चना बीज किसानों को उपलब्ध करायें, सभी विभाग अपनी जानकारी और व्यवस्था दुरुस्त करके रखें : विप्लव साहू

राजनांदगांव : जिला पंचायत में सभापति विप्लव की अध्यक्षता में सहकारिता और उद्योग समिति की बैठक हुई. सदस्य ललिता कंवर, इंदुमती साहू मौजूद रहीं. गहन कसावट और असरकारी परिणाम के लिए सिर्फ चार विभागों के ही जिला अधिकारियों को बुलाया गया था.

ये अधिकारी रहे बैठक में

सहकारिता और उद्योग समिति के सचिव और जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजीव शुक्ला और सहायक प्रबंधक एस के सिंह के संचालन में पी एस नॉनहारे सहकारिता विभाग, सौरभ भारद्वाज विपणन विभाग, केंद्रीय जिला सहकारी मर्यादित बैंक से शाखा प्रबंधक मोहनलाल साहू, खाद्य विभाग से खाद्य निरीक्षक पुष्पांजलि भास्कर मौजूद रहीं.

समीक्षा का सार –

बैठक में सहकारिता विभाग में पंजीयन, ऑडिट, निर्वाचन और विधि कक्ष के योजना और कार्य तथा जिले भर के सभी समितियों और उपार्जन केंद्रों में अब तक हुए नियुक्तियों का आधार और सम्पूर्ण सूची उपलब्ध कराने कहा गया. सहकारी बैंक द्वारा धान की कुल खरीदी, गत सत्र में खाद के 70700 मीट्रिक टन के विरुद्ध 70123 टन प्राप्ति की बात रखी गई. खाद्य विभाग की समीक्षा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत समूहों द्वारा लापरवाही, खाली हुए बोरों, जिम्मेदार अधिकारियों के उदासीन रवैयों पर बात हुई. विपणन विभाग और बैंक विभाग को मांगी गई जरूरी जानकारी नही मिलने पर सभापति और सदस्यों द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई और 8 दिवस के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया.

चेतावनी –

जिले में आ रहे रबी फसल में लगने वाले खाद में डीएपी और बीज की कमी की सूचना पर गंभीर होते हुए सदस्य ललिता कंवर द्वारा अधिकारियों को तुरंत एक्शन लेने कहा गया. सदस्य इंदुमती साहू द्वारा जिले के सभी नौ विकासखंडों में राशन दुकानों में अनियमितता की सूचना के बारे में चिंता व्यक्त की गई, सभापति विप्लव साहू द्वारा खाद्य विभाग को चेताया गया कि आने वाले महीनों में सदस्यों द्वारा निरीक्षण दौरा किया जाएगा, निरीक्षण के दौरान जिले के 886 राशन दुकानों में सारी व्यवस्था नियम से हो, यह सुनिश्चित किया जाए.
बैठक के अंत में एस के सिंह द्वारा सबका आभार व्यक्त करते हुए सभापति की अनुमति से बैठक समाप्त की गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page