कवर्धा में NGO के नाम पर बड़े भ्रष्टाचार का जल्द होगा खुलासा

कवर्धा। कवर्धा नगर एवं आसपास के क्षेत्र में संचालित एक गैर-सरकारी संस्था (NGO) द्वारा HIV/एड्स,शासकीय योजनाओं के नाम पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि संस्था द्वारा शासन से प्राप्त अनुदान राशि का दुरुपयोग किया गया तथा हितग्राहियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं पहुंचाया गया।
सूत्रों के अनुसार, संबंधित NGO ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर योजनाओं की प्रगति दर्शाई, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य अधूरे या शून्य पाए गए। इस संबंध में विस्तृत दस्तावेज एवं साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले का सार्वजनिक खुलासा किया जाएगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई गई है।

