G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

वनांचल सारपानी में जन्मोत्सव एवं कार्यकर्ता भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुचे महेश चन्द्रवँशी

वनांचल सारपानी में जन्मोत्सव एवं कार्यकर्ता भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुचे महेश चन्द्रवँशीAP न्यूज़ पंडरिया

पंडरिया(कुई कुकदूर):- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत वनांचल क्षेत्र के ग्राम सारपानी में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाई शोबित बघेल के घर जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि भेंट मुलाकात करने पंडरिया क्षेत्र के जनप्रिय एवं बहुत ही सक्रीय नेता छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य माननीय महेश चन्द्रवँशी जी पहुँचे ।जहां उन्होंने नवजात शिशु को शुभाशीष एवं परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कर भेंट मुलाकात की तथा साथ ही साथ उस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के साथ बैठकर भुपेश सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार करने को कहा और क्षेत्रीय समस्या से रूबरू हुए । उपस्थित सभी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जनों में महेश चन्द्रवँशी जी के आगमन पर काफ़ी जोश व उत्साह का माहौल देखा गया ।
कार्यक्रम में महेश चन्द्रवँशी जी के साथ रामकुमार ठाकुरजी ,नानुकलाल गढ़ेवाल जी, जनपद सदस्य कृष्णा पुषाम जी, रमेश मरकाम जी, शिव गुप्ता जी ,संतराम मुराली जी,रामप्रसाद धुर्वे सरपँच बिचारपुर,अमित डड़सेना सरपँच कुकदूर, दिनेश गढ़ेवाल सरपंच आगरपानी, बलराम पन्द्राम सोसायटी अध्यक्ष चाटा, विष्णु श्रीवास उपसरपंच बिचारपुर, फूलचंद पूर्व सरपंच सेंदुरखार, बसंत साहू बूथ प्रभारी पोलमी, गणेश राज मयाराम मुराली, उत्तम बघेल घासीराम माठले जी दुर्गा, अंजोरी, चंद्रकुमार बघेल, जयराम, यमन चन्द्रवँशी जी,उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page