G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान महेश चन्द्रवँशी जी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए

पंडरिया विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान महेश चन्द्रवँशी जी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए

AP न्यूज पंडरिया

पंडरिया:- छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य माननीय महेश चन्द्रवँशी जी आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए ।

जिंसमे ग्राम डबरी सरपंच अशोक वैष्णव के घर में आयोजित भागवत कथा में पहुँच कर कथा रसपान का आनंद लिया तत्पश्चात ग्राम मोहतरा खुर्द में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित अखंड में नवधा रामायण में पहुँचकर कथा श्रवण किया तथा ग्रामीणों से भेंट मुलाकात किया ।

इसी क्रम में ग्राम पेंड्री में आयोजित नवधा में पहुँच कर ग्रामीणों से भेट मुलाकात कर कथा श्रवण किये। वही पेंड्री के सरपंच एवं सरपँच संघ पंडरिया अध्यक्ष छन्नू कश्यप के माता के स्वर्गवास होने पर उनके घर पहुँच कर शोकाकुल परिवार से मिले । मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से भेंट मुलाकात किया ।

इस कार्यक्रम के दौरान दिनेश कोसरिया(अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य),रामकुमार ठाकुरजी (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि ,कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page