G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ग्राम पंचायत ओड़ाडबरी में महेश चन्द्रवँशी ने सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन

ग्राम पंचायत ओड़ाडबरी में महेश चन्द्रवँशी ने सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन

राजीव युवा मितान के सदस्यों को टी शर्ट वितरण कर सम्मानित किय

ओड़ाडबरी (कुंडा) :- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत ओड़ाडबरी मे सीसी रोड़ निर्माण की भूमिपूजन छत्तीसगढ़ राज्य पिछडा वर्ग आयोग सदस्य माननीय महेश चन्द्रवँशी एवँ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य माननीय दिनेश कोसरिया तथा उपस्थित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्राम के सम्मानित वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

विकास कार्यों की सौगात पाकर सम्बन्धित ग्रामीण जन काफ़ी उत्साहित रहें। मुख्य अतिथि महेश चन्द्रवँशी ने सर्वप्रथम ग्राम के जैत खम्भ में जाकर सभी ग्रामीणों के साथ गुरु घासीदास की पूजा अर्चना किया तथा विधिवत भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न कर ग्रामीणो को संबोधित करते हुए.. कांग्रेस सरकार की विकास के प्रति समर्पण एवं भुपेश बघेल के जनकल्याण योजनाओं का विस्तृत चर्चाए की।

तथा ग्राम पंचायत ओड़ाडबरी के राजीव युवा मितान के सदस्यों को टी शर्ट वितरण कर उन्हें सम्मानित किया ।ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों ने इस विकास कार्यों की निर्माण के लिए महेश चन्द्रवँशी का आभार एवं धन्यवाद जाहिर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश चन्द्रवँशी के साथ अध्यक्षता अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य माननीय दिनेश कोसरिया जी विशिष्ट अतिथि उत्तरा दिवाकर जी (ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस), श्रीमती लक्ष्मी सवैया जी(सरपँच),श्रीमती सोनम कुर्रे जी(उपसरपंच),देवेंद्र दास कुर्रे जी,अनिल सवैया जी ,अमरनाथ पात्रे जी(राजीव युवा मितान),श्रीमान रामकुमार ठाकुर जी(पूर्व ब्लाक अध्यक्ष),गौतम शर्मा जी(प्रवक्ता),शिव गुप्ता जी,प्रकाश चन्द्रवँशी जी(युवा कांग्रेस),पंच ,ग्रामवासी, कार्यकर्ता एवं युवा मितान के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page