ChhattisgarhKabirdham

मरका में संकुल स्तरीय शालेय क्रीड़ा के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पहुँचे महेश चन्द्रवँशी

News Ad Slider
Advertisement

मरका में संकुल स्तरीय शालेय क्रीड़ा के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पहुँचे महेश चन्द्रवँशी


AP न्यूज़ पंडरिया

पंडरिया(पनेका):-पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पनेका में संकुल स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन में ग्राम पनेका में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य माननीय महेश चन्द्रवँशी जी पहुँचे । सर्वप्रथम महोदय जी के आगमन पर क्षेत्रीय कार्यकर्ता , ग्रामीण ,स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ततपश्चात माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर एवं स्वयं खेल में भाग लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया । महोदय जी द्वारा सभी खेलो में प्रथम स्थान आने वाले को इनाम वितरण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले को भी उचित इनाम दिया गया । महोदय जी ने अपने उदबोधन में छात्रों को शुभ आशीष एवं अतिथि हेतु साधुवाद दिया। कार्यक्रम में महोदय जी के साथ ग्राम होरी लाल साहू (ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस),सरपँच शिव कुमार धुर्वे जी,,एवं पंच,नरेशु चंद्राकर जी(विधायक प्रतिनिधि),कमलेश चन्द्रवँशी (सोसायटी अध्यक्ष),सत्रु चंद्राकर जनपद सदस्य,रजपाल साहू(पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष),फूलसिंह साहू (पूर्व सरपंच),राजू चन्द्रवँशी जी,हेमंत लाल साहू जी, ग्राम वासी , स्कूली बच्चे एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page