बाज़ार चारभाठा में आयोजित भक्का बालीबाल मैच के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे महेश चन्द्रवँशी

बाज़ार चारभाठा में आयोजित भक्का बालीबाल मैच के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे महेश चन्द्रवँशी

बाज़ार चारभाठा(ठाठापुर)- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाज़ार चारभाठा में राजीव युवा मितान क्लब एवं युवा वालीबाल क्लब द्वारा आयोजित भक़्क़ा वालीबाल प्रतियोगिता के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य माननीय महेश चन्द्रवँशी जी पहुँचे जहाँ उन्होंने क्षेत्रीय वरिष्ठ कांग्रेसी सतीश ठाकुर जी ,सेक्टर प्रभारी हिमलेश निर्मलकर जी , गौकरण कौशिक जी,महेश वैष्णव जी, परमेश्वर कौशिक जी, हेमराज कौशिक जी,भारत साहू जी,ओम कौशिक जी, गम्मन कौशिक जी,आयोजक समिति के सम्मानित सभी सदस्य तथा ग्राम पंचायत सरपंच,उपसरपंच के साथ विजेता टीम को पुरस्कृत किये । ज्ञात हो की इस प्रतियोगिता आयोजन में महेश चन्द्रवँशी जी का विशेष सहयोग था । महोदय जी के आगमन पर सभी जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ताओ एवं आयोजक समिति काफी उत्साहित दिखे ।

महोदय जी ने अपनी उद्बोधन में अपने खेल जीवन के अनुभव को साझा करते हुए जीवन मे खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं आमंत्रण हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।तथा प्रथम विजेता सारंगपुर टीम तथा द्वितीय विजेता चारभाठा को क्रमशः 12000 ₹ एवं शील्ड तथा 6000₹ एवं शील्ड की नगद राशि ईनाम स्वरूप दिए गये।
कार्यक्रम में महेश चन्द्रवंशी जी के साथ राजू चन्द्रवँशी जी(जनपद सदस्य), शिव गुप्ता जी, ग्रामवासी, कार्यकर्ता एवं खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।


