ChhattisgarhKCGखास-खबर

ऊंची पहाड़ी पर विराजमान मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर बना आस्था का प्रमुख केंद्र

News Ad Slider
Advertisement

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

जिला केसीजी/पैलीमेटा : ऊंची पहाड़ी पर स्थित मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर प्राचीन काल से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। रास पहाड़ के पैलीमेटा क्षेत्र में स्थित यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि अपनी प्राचीन मान्यताओं और रहस्यमयी कथाओं के कारण भी प्रसिद्ध है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
मंदिर में चैत्र एवं क्वार नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा ज्योति प्रज्वलित की जाती है। मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से यहां निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामना लेकर माता के दरबार में पहुंचते हैं।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मंदिर परिसर में आज भी खुदाई करने पर कोदो अनाज निकलता है, वहीं पुराने काठा, पैली एवं अन्य प्राचीन अवशेष मौजूद हैं। लोगों का यह भी विश्वास है कि क्षेत्र में नाग-नागिन का वास है, जो इस स्थान की पौराणिकता को और भी प्रबल करता है।
मंदिर और उसके आसपास कई प्राचीन वस्तुएं व धार्मिक धरोहरें मौजूद हैं, जो इसे एक संभावित पर्यटन स्थल बनाती हैं। इसे देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन से मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला सीईओ को ज्ञापन भी सौंपा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस स्थान का विकास पर्यटन स्थल के रूप में किया जाए तो क्षेत्र की धार्मिक पहचान के साथ-साथ रोजगार और विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page