World
Lottery Jackpot News: कूड़े में लॉटरी का टिकट डालने वाली थी अमेरिकन महिला, निकल गया 1.6 करोड़ रुपये का इनाम

नॉर्थ कैरोलाइना की जैकलीन ली नाम की एक महिला ने ऐसे टिकट पर 2 लाख डॉलर की लॉटरी जीत ली जिसे वह फेंकने जा रही थीं। जैकलीन ने बताया कि वह इनाम जीतकर इतना ज्यादा खुश हुईं कि चिल्लाने लगी थीं।




