Lockdown 4.0 Updates: आज कई राज्य लॉकडाउन 4.0 को लेकर जारी करेंगे अपनी गाइडलाइन

Image Source : AP
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनिया में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3.16 लाख से ज्यादा हो चुकी है। हालांकि 18.58 लाख लोग अबतक ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण सबसे अधिक प्रभावित अमेरीका हुआ है, यहां 15.27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि मौत का आंकड़ा 91 हजार के पास पहुंच चुका है। भारत में लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक लागू हो गया है। इसके लिए नई गाईडलाइन जारी कर दी गई है। लॉकडाउन 4.0 को लेकर कई राज्य आज अपनी गाइडलाइन जारी करेंगे।
कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
