ChhattisgarhKabirdhamViralखास-खबर
तेलियापानी धोबे में 1 माह से लाईट बंद

कुई-कुकदुर – पंडरिया विकास खंड के एम पी – छत्तीसगढ़ बार्डर पर स्थित पहाड़ी ग्राम तेलियापानी धोबे में एक माह से लाईट नहीं है ग्रामीण मुकेश यादव ने बताया कि यहां 1 माह से लाईट बंद है और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है परंतु आज पर्यंत तक लाईट नहीं आया है जिससे ग्रामवासियों को बहुत समस्या हो रही है अंधेरे में सांप बिच्छू का एवं जंगली जानवरों का भय बना रहता है ।ग्रामीणों ने जल्द ही विद्युत व्यवस्था बहाल करने का मांग किया है।





