रानी रश्मि देवी सिंह विद्यालय सलौनी में विश्व एड्स दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
अभिनव पहल खैरागढ़ : जागरूकता और सावधानी से एड्स से संभव है बचाव :- जेएमएफसी खलखो
मंथली प्लान का एक्शन के तहत अध्यक्ष विजय कुमार होता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव के निर्देशानुसार व सचिव निलेश जगदल्ला और अध्यक्ष मोहिनी कंवर तालुका विधिक सेवा समिति खैरागढ़ के मार्गदर्शन में रानी रश्मि देवी सिंह पब्लिक स्कूल सलोनी में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कुमारी आकांक्षा खलखो ने एड्स पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इसके समाज पर प्रभाव, शीघ्र पहचान के महत्व व विभिन्न रोकथाम उपायों के बारे में बताया। उन्होंने इस बीमारी से जुड़े कलंक व भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जेएमएफसी खलखो ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को महत्वपूर्ण विधिक मुद्दों पर जानकारी दी। इसमें बच्चों से यौन शोषण की रक्षा (पॉक्सो एक्ट) अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम और साइबर सुरक्षा, सुरक्षा व साइबर स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
आगे पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू छात्रों को यह समझाने की कोशिश की कि इन विधिक ढांचों को जानना कितना आवश्यक है, क्योंकि वे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डिजिटल दुनिया में भी सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह जानकारी अत्यंत आवश्यक है। इन विधिक मुद्दों पर निरंतर शिक्षा व जागरूकता के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए, ताकि वे जरूरतमंदों को विधिक सहायता और मार्गदर्शन दे सकें।
आगे कार्यक्रम का संचालन करते हुए पीएलवी गोलूदास साहू ने कहा कि इस बीमारी से बचने का एक सर्वोत्तम उपाय कि हम खुद जागरूक रहे और लोगों को भी जागरूक करें ।
स्कूल प्राचार्य नरोत्तम वर्मा नेआभार व्यक्त करते हुए कहा कि तालुक विधिक सेवा समिति के इस प्रयास ने समुदाय के कल्याण और सुरक्षा में विधिक जागरूकता की महत्ता को रेखांकित किया और यह सुनिश्चित किया कि लोग अपने अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित विषयों पर सही जानकारी प्राप्त करें। कार्यक्रम के समापन पर एड्स रोकथाम, विधिक अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा जैसे मुद्दों पर निरंतर जागरूकता अभियानों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ताकि ये विषय समुदाय के शिक्षा के महत्वपूर्ण हिस्से बने रहे।
आगे छात्रों ने अपनी शंका समाधान के लिए प्रश्न पीएलवी साहू के समक्ष रखी जिसका समाधान बताया गया।

