फसल बीमा कराने की अंतिम अवसर, तिथि 15 जनवरी

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
खैरागढ़ : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी होने के बाद से अब तक जिले के 39509 किसानों के 58560 हेक्ट. अधिसूचित फसलों का फसल बीमा पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित कर ली गयी है। इनमे से 15792 अऋणी किसान आवेदन फसल बीमा पोर्टल में एंट्री पूर्ण करा ली गई है। विगत 1 महिने से भी अधिक समय से फसल बीमा कराने का कार्य चल रहा है जिसमे अब आज ही फसल बीमा करा सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष रबी में फसल कटाई प्रयोग के आधार में जिले के 28037 बीमित किसानो को 48 करोड़ 62 लाख रु दावा राशि का भुगतान किया गया है। इस बार जिले के 420 से, भी अधिक ग्रामों के किसानो के द्वारा अधिसूचित फसलों का फसल बीमा कराये है।
इन फसलो:- गेंहू सिंचित, गेंहू असिंचित, चना, अलसी एवं सरसो फसल बोने वाले किसान अपनी फसलों का बीमा करा सकते है।
बीमा हेतु प्रीमियम राशि दर- योजनांतर्गत कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि रू. 690/- गेंहू सिंचित एवं रू. 405/- गेंहू असिंचित हेतु प्रति हेक्टेयर की दर से देय होगा।
इसी प्रकार कृषक द्वारा चना फसल हेतु रु. 645/- अलसी फसल हेतु रू. 315/- सरसो फसल हेतु रू. 375/- प्रति हेक्टेयर की दर से देय होगा।
अतः आज ही फसल बीमा के लिए निकटतम बैंक शाखा/ग्रामीण बैंक/जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक/ सेवा सहकारी समितियां / लोकसेवा केन्द्र/भारत सरकार की बीमा पोर्टल के माध्यम से फसल का बीमा करावें तथा योजना के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी के लिए कृषि अधिकारी/राजस्व अधिकारी / बैंक एवं बीमा कंपनी से सम्र्पक करें।

