ChhattisgarhINDIAखास-खबर

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ी, 31 जनवरी से हुई 4 फरवरी

पात्र किसानों से धान खरीदें और अवैध धान पर कार्यवाही करें – कलेक्टर

कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में अवैध धान पर हो रही लगातार कार्यवाही

नई समय सीमा के तहत शनिवार और रविवार के दिन भी धान खरीदी की जाएगी

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 31 जनवरी 2024:
छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, रायपुर के आदेशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के दौरान धान खरीदी की समय सीमा बढ़ा दी है। जिले के किसान अब 4 फरवरी 2024 तक अपने धान को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। नई समय सीमा के तहत शनिवार और रविवार के दिन भी धान खरीदी की जाएगी।

पात्र किसानों से धान खरीदें और अवैध धान पर कार्यवाही करें – कलेक्टर
कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा बढ़ाये गए तिथि की जानकारी का जिले के किसानों तक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पात्र किसानों से धान खरीदें और अवैध धान पर कार्यवाही करें। जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक ने जानकरी देते हुए बताया कि राज्य शासन द्वारा पहले धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी 2024 तक निर्धारित थी। लेकिन, कई किसानों ने अभी तक अपना धान नहीं बेचा है। इसीलिए, शासन ने समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई समय सीमा के तहत, शनिवार और रविवार के दिन भी धान खरीदी की जाएगी। इससे किसानों को अपने धान को बेचने में आसानी होगी। बताया गया कि इस निर्णय से प्रदेश के हजारों किसानों को इस योजना का पूरा-पूरा लाभ मिल पायेगा।यह निर्णय किसानों के लिए एक राहत है। इससे किसानों को अपने धान को समर्थन मूल्य पर बेचने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page