G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भूमिहीन परिवारों को अब जल्द मिलेगा पट्टा-ऋषि कुमार शर्मा

नवरात्रि पर्व में मिल सकता है भूमिहीन परिवारों को पट्टा

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के निर्देशन में पट्टा सर्वे का कार्य पूर्ण

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कवर्धा विधायक व कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के निर्देशन में अब नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत आवासीय पट्टा देने का कार्य अब अंतिम चरण में है अपै्रल माह की नवरात्रि में पट्टा वितरण कार्यक्रम संभावित है राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत अब जल्द ही भूमिहीन परिवारों को पट्टा मिलेगा। पट्टा मिल जाने से अब लोगो प्रधानमंत्री आवास निर्माण में भी सहुलियत होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर भाई के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र में निवासरत भूमिहीन परिवारों को जल्द से जल्द पट्टा प्रदान किया जाने हेतु निर्देश दिये गये थे निर्देशानुसार कलेक्टर शाखा के नजूल विभाग टीम व नगर पालिका की टीम सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है उन्होनें बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान सर्वे कार्य में विलंब हुआ है लेकिन कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने लगातार कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षा व ऐहतियात बरतते हुए कार्य में तेजी लाने निर्देश दिये, निर्देश का अमलीजामा पहनाते हुए नजूल व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्य करते हुए शहरी क्षेत्र के 4 हजार 362 परिवारों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया गया। सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने उपरांत वार्डो से प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में पात्र-अपात्र आवेदनों को अलग किया गया। जिसमें से नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत 4 हजार 362 में से 1 हजार 712 पात्र तथा अपात्र परिवारों का पुनः सत्यापन किये जाने हेतु टीम का गठन किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि नजूल अधिकारी द्वारा अपात्र परिवारों का पुनः सत्यापन किये जाने हेतु नजूल व नगर पालिका टीम का गठन किया गया है जिसका सत्यापन कार्य उपरांत संभावित अपै्रल माह की नवरात्रि में पट्टा वितरण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा-ऋषि कुमार शर्मा
नगर पालका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत नगरीय क्षेत्रांतर्गत सर्वे कार्य कराया गया है भूमिहीन परिवारों को पट्टा मिल जाने से प्रधानमंत्री आवास निर्माण किये जाने में भी सहुलियत होगी। शहरी क्षेत्र कवर्धा में 4362 परिवारों का सर्वे किया गया जिसमें से 1712 पात्र पाये गये है मां कर्मा वार्ड क्रं. 02 में कुल सर्वे 437 पात्र-239, कैलाश नगर वार्ड क्रं. 03 में कुल सर्वे 68 पात्र 33, संत रविदास वार्ड क्रं. 04 में कुल सर्वे 273 पात्र-112, दीनदयाल वार्ड क्रं. 05 में कुल सर्वे 544 पात्र-267, महामाया वार्ड क्रं. 06 में कुल सर्वे 323 पात्र-50, डॉ.भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रं. 07 में कुल सर्वे 531 पात्र-269, शंकर नगर वार्ड क्रं. 08 में कुल सर्वे 4 पात्र-1, सतबहिनिया वार्ड क्रं. 09 में कुल सर्वे 182 पात्र-67, मठ वार्ड क्रं. 10 में कुल सर्वे 243 पात्र-91, बुढ़ामहादेव वार्ड क्रं. 11 में कुल सर्वे 182 पात्र-82, रामजानकी वार्ड क्रं. 12 में कुल सर्वे 47 पात्र-29, महबूबशाहदातार वार्ड क्रं. 13 में कुल सर्वे 19 पात्र-14, शक्ति वार्ड क्रं. 14 में कुल सर्वे 88 पात्र-25, दंतेश्वरी वार्ड क्रं. 16 में कुल सर्वे 40 पात्र-18, गुरूघासीदास वार्ड क्रं. 18 में कुल सर्वे 17 पात्र-13, राधाकृष्णा वार्ड क्रं. 20 में कुल सर्वे 245 पात्र-176, बहादुरगंज वार्ड क्रं. 21 में कुल सर्वे 64 पात्र-11, मां काली वार्ड क्रं. 24 में कुल सर्वे 59 पात्र-04, गुरूगोविंद सिंह वार्ड क्रं. 26 में कुल सर्वे 47 पात्र-19, विंध्यवासिनी वार्ड क्रं. 27 में कुल सर्वे 520 पात्र-190 किये गये है। अपात्र परिवारो का पात्रता निर्धारण हेतु पुनः नगर पालिका व नजूल की संयुक्त टीम जांच कर कार्यवाही किया जा रहा है जल्द ही इन परिवारों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page