G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कुर्मी समाज ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

कुर्मी समाज ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

कबीरधाम। गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में व शासकीय सेवा के क्षेत्र में चयनित युवाओं के सम्मान हेतु एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य समाज के होनहार छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को प्रोत्साहित करना एवं शिक्षा, संस्कार व समाज के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विरेन्द्र चंद्रवंशी ने बताया कि सम्मान समारोह में 250 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75% से अधिक अंक प्राप्त कर तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं व शासकीय सेवा जैसे पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग आदि में चयनित होकर समाज, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सतीश चंद्रवंशी अध्यक्ष चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज, विशिष्ट अतिथि श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी केंद्रीय उपाध्यक्ष, रामप्रसाद चंद्रवंशी उपाध्यक्ष कवर्धा राज, कैलाश चंद्रवंशी सचिव कवर्धा राज एवं विरेन्द्र चंद्रवंशी युवा अध्यक्ष ने संबोधित किया।
सभी अतिथियों ने होनहार प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं लोकसेवकों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उनसे अपेक्षा किया कि वे जहां भी अपनी सेवा दे रहे हैं वहाँ पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने समाज व राष्ट्र के उन्नति में अपना योगदान देवें।
कुर्मी क्षत्रिय समाज का मानना है कि शिक्षा ही सामाजिक उन्नति का सशक्त माध्यम है। प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर समाज न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। सम्मान केवल प्रशस्ति पत्र प्रदान करना नही होता बल्कि सम्मान प्राप्त करने वाले के मेहनत, सेवा एवं समर्पण को नमन करने का पर्व होता है।
श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान में शिक्षा के साथ संस्कार भी अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि शिक्षा मनुष्य को ज्ञान देती है और संस्कार उसे मनुष्य बनाती है। उन्होंने कहा कि जिस समाज का युवा शिक्षा के साथ संस्कार भी ग्रहण करता है उस समाज का विकास कोई नही रोक सकता। उन्होंने युवा टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि “यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे ऐसी कर्मठ युवा टीम के बीच आने का अवसर मिला। इन युवाओं ने अपने परिश्रम, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व से यह सिद्ध कर दिया है कि आज का युवा केवल सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें साकार भी करता है। मैं पूरी टीम को हृदय से बधाई देता हूँ।”
रामप्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि इस प्रकार कार्यक्रम समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि “कार्यक्रम की सफलता के पीछे युवा टीम का अथक परिश्रम साफ दिखाई देता है। हर जिम्मेदारी को मुस्कान और जिम्मेदारी के साथ निभाना आसान नहीं होता, लेकिन इस टीम ने इसे संभव कर दिखाया है। मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश चंद्रवंशी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार का रचनात्मक कार्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस आयोजन के लिए पूरी युवा टीम को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह घोषणा किया कि आगामी सत्र से प्रत्येक वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वी में पूरे जिला में टॉप करने वाले विद्यार्थी को 21 हजार व 12वी में टॉप करने वाले विद्यार्थी को 51 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोतीराम चंद्रवंशी पूर्व विधायक, राजेन्द्र चंद्रवंशी भाजपा जिलाध्यक्ष, कैलाश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जिला पंचायत कवर्धा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी नगर पालिका अध्यक्ष, लालबहादुर चंद्रवंशी पूर्व राज अध्यक्ष, टेकसिंह चंद्रवंशी, कमल चंद्रवंशी, शत्रुहन चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, दीनानाथ चंद्रवंशी,संजय चंद्रवंशी, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, खगेस चंद्रवंशी, भूपेंद्र चंद्रवंशी, रत्न चंद्रवंशी, संदीप चंद्रवंशी, नरेन्द्र चंद्रवंशी, सुदर्शन चंद्रवंशी, डॉ सुरेंद्र चंद्रवंशी, नन्दकुमार चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, बाबा लेखुराम जी, योगेंद्र चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, नीलमणि चंद्रवंशी, गोविंद चंद्रवंशी, ठाकुर देव चंद्रवंशी, विनय चंद्रवंशी, शेषनारायण चंद्रवंशी, सुरेंद्र चंद्रवंशी, रोमन चंद्रवंशी, कुमार चंद्रवंशी, डाकोर चंद्रवंशी, उत्तम चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, विष्णु चंद्रवंशी, रामफल चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, दानी चंद्रवंशी, शेखर चंद्रवंशी, दीपक चंद्रवंशी, श्रीमती मधु चंद्रवंशी, लक्ष्मी चंद्रवंशी, सुरेखा चंद्रवंशी, मंजरी चंद्रवंशी, प्रतिमा चंद्रवंशी, लाता चंद्रवंशी, टेकसिंह चंद्रवंशी, देवी चंद्रवंशी, भूधर चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, हरीश चंद्रवंशी, बद्री चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, बसना चंद्रवंशी, अभिषेक चंद्रवंशी सहित अधिक संख्या में सामाजिक जन शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page