ChhattisgarhKabirdham

सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहे 01 आरोपी को कुंण्डा पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा

News Ad Slider
Advertisement

सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित कर रहे 01 आरोपी को कुंण्डा पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नरेन्द्र कुमार बेंताल के दिशा निर्देश में थाना कुंण्डा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में थाने की टीम को दिनांक- 25/09/2021 को जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना किया गया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम महली में आरोपी चंद्रकांत चंद्राकर पिता जलेश चंद्राकर उम्र 32 वर्ष निवासी महली अपने मोबाइल दुकान के सामने आम जगह पर अंको पर रुपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है, उक्त सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा मुखबीर के बताए गए पते पर टीम भेजकर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों गवाहों के समक्ष पकड़ा गया, जिनके कब्जे से कुल नगदी रकम 6,10/ रुपये, 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डॉट पेन, सहित 5,000/ रुपये का दाव लिखा हुआ सट्टा पट्टी जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक कपिल देव चंद्र के कुशल नेतृत्व में उप. निरीक्षक देवनारायण यादव, प्र.आर. गोकुल सोनकर, आर. दिलीप लहरे, सैनिक महेंद्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page