युवा साहू संघ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष बने कृष्णा साहू, समाज में खुशी की लहर


कवर्धा। युवा साहू संघ कबीरधाम के जिला अध्यक्ष के रूप में कृष्णा साहू की नियुक्ति होने पर साहू समाज में खुशी का माहौल है। समाज के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, तहसील पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं ग्रामीण पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि कृष्णा साहू को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में युवा साहू संघ कबीरधाम जिले में समाजहित, युवाओं के उत्थान और संगठन विस्तार के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विश्वास जताया कि कृष्णा साहू अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज को संगठित करने और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

