ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कृष्णा बने कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति के जिला मीडिया प्रभारी


कवर्धा- हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी संत नामदेव की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को कबीरधाम नामदेव समाज द्वारा राधाकृष्ण मंदिर (बड़े मंदिर) प्रांगण में नामदेव जयन्ती एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष अमिताभ नामदेव के नेतृत्व में संत नामदेव की 751वीं जयंती के अवसर पर भगवान श्री विट्ठल की श्रृंगार कर एवं छप्पन भोग अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिले के नामदेव समाज सहित अन्य समाजों के संत नामदेव के प्रति आस्था रखने वाले बंधुओं ने भी उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ भगवान नामदेव की आराधना की।
इसी बीच कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से कृष्णा कुमार नामदेव पिता श्री पुरनलाल नामदेव निवासी मठपारा कवर्धा की जिला मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनयन की घोषणा की। 
जिलाध्यक्ष अमिताभ ने बताया कि समिति के कार्याकरिणी के पद की बैठक एवं घोषणा दिनाँक को पारिवारिक कारणों से कृष्णा कुमार नामदेव की अनुपस्थित रहने की स्थिति में आज के नामदेव जयंती कार्यक्रम दिनाँक को सभी की उपस्थिति में उन्हें सर्वसम्मति से जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सभी ने फूल माला पहनाकर उनको बधाई दी। 
ज्ञात हो कि कृष्णा कुमार नामदेव सामाजिक गतिविधि के साथ ही अन्य जन कल्याणकारी क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। एवं अभी कुछ ही समय पूर्व उन्हें छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मो. अकबर भाई के अनुमोदन पर जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के मीडिया प्रभारी के पद पर भी नियुक्ति की गई थी। 
नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार नामदेव ने अपने मनोनयन के लिए जिलाध्यक्ष एवं सभी का आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने कहा कि वे नामदेव समाज के विकास एवं उन्नयन के लिए वचनबद्ध हैं एवं बहुत जल्द नामदेव समाज के पदाधिकारियों के साथ सामाजिक भवन सह नामदेव मंदिर के निर्माण के लिए जमीन एवं भवन हेतु मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात घोषणा की।
साथ ही कबीरधाम नामदेव समाज कल्याण समिति का एप्प लॉंच किया गया। 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अमिताभ नामदेव धनु नामदेव संतोष नामदेव शेखर नामदेव सुरेश नामदेव अशोक नामदेव भागवत नामदेव कृष्णा नामदेव हेमंत नामदेव मनोज नामदेव हरीश नामदेव ओमप्रकाश शांडिल्य धर्मराज नामदेव मनोज नामदेव राजेंद्र नामदेव गणेश नामदेव जितेन्द्र नामदेव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page