G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

कोंविड 19 टीकाकरण महाअभियान जिला प्रशासन द्वारा18 नवंबर दिन गुरुवार को।।

कोंविड 19 टीकाकरण महाअभियान जिला प्रशासन द्वारा18 नवंबर दिन गुरुवार को।।



सम्पूर्ण जिले में महाभियांन के तहत होगा टीकाकरण

साल्हेवारा – 18 नवंबर दिन गुरुवार को कोविंड 19 टीकाकरण महाअभियान का जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा आह्वान किया गया है कि समस्त जिला राजनांदगांव की आम जनता से अपील की गई है कि 18नवंबर को कोरोना का टीकाकरण महाअभियान कलेक्टर महोदय तारन प्रकाश सिन्हा के आदेशानुसार सम्पूर्ण जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने की अपील की गई है निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर कोंविड वैक्सीन स्वयं व परिवार के लोगों को जरुर टीका लगवाये स्वयं सुरक्षित रहे परिवार को सुरक्षित रखें ।
जिसका जिला प्रशासन आडियों रिकार्ड के माध्यम से जिला भर में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक कर रहा है जिसका असर 17 नवंबर को ही देखने को मिल रहा है । स्वास्थ्य टीम मितानिन रोजगार सहायक समाज सेवी संस्थाएं सभी टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने जुट गये है ।जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है ढूंढ ढूंढ कर लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है ।खेत खलिहानों गली मोहल्लों में जहां भी लोग मिल रहे है उन्हें समझाया जा रहा अगली तीसरी लहर आने के पहले सभी लोगों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना होगा व सुरक्षित होना होगा इस हेतु प्रशाशन किसी भी प्रकार से आने वाली आपदा के प्रति लोगो को सुरक्षित करने में लगा हुवा है।
यह महाभियान का आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया है व जिले के सम्पूर्ण विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा इसे सम्पूर्ण सफल बनाने सेवाएं दी जाएगी व नजर रखी जायेगी। इसका जिला प्रशासन के सौजन्य से सम्पूर्ण प्रचार प्रसार किया जा रहा है व जिलाधीश महिदय की सभी जगह पैनी नजर रहने की भरपूर संभावना है।जिसका परिणाम तत्काल प्रभाव से लोंगो में दिख भी रहा है कल 18 नवंबर को टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने जागरुक रहें अपने पास पड़ोस के लोगो की मदद करें। राजनांदगांव जिले को कोंविड 19 से मुक्त करने में वजिला प्रशासन के साथ मिलकर उनके द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन कर जिला प्रशासन का सहयोग करे व कोरोना नामक महामारी के खिलाफ सशक्त होकर पूरी ऊर्जा के साथ उसका मुकाबला करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page