G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhPoliticsRaipur

खैरागढ़ की नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने आज विधान सभा में ली शपथ

खैरागढ़ की नव निर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने आज विधान सभा में ली शपथ

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज यहां विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा को छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिवगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page