G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

अवैध रूप से गांजा बिक्री करते आरोपी हीरा देवार निवासी खैरागढ़ गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी


थाना खैरागढ़, जिला केसीजी दिनांक – 28/09/2025

जिला केसीजी पुलिस टीम की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही


आरोपी के कब्जे से 01 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹12,000/- जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जिला केसीजी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27.09.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के लिए पिपरिया बाईपास पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए खैरागढ़ पुलिस टीम द्वारा पिपरिया बाईपास रोड पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान आरोपी –
हीरा देवार पिता सतीश देवार, निवासी देवार पारा, खैरागढ़ को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 01 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत ₹12,000/-) विधिवत कार्यवाही उपरांत जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page