G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

केसीजी इकाई मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन ने लगाया पंडाल, की नवरात्रि में पदयात्रियों की सेवा

शिकायत मिलने पर संगठन मानवाधिकार और सामाजिक न्याय हेतु पीड़ित/पीड़िता की करते है निःशुल्क मदद

खैरागढ़ : 30 मार्च 2023


अंतररा्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन के० सी०जी० जिला इकाई ने खैरागढ़ में जिला कार्यालय के समीप नवरात्रि में सेवा पंडाल लगाया। संगठन के जिला अध्यक्ष रानी राजलक्ष्मी के नेतृत्व मे संगठन की नारी शक्तियों ने नवरात्रि के अवसर पर सेवा पंडाल लगाकर पदयात्रियों की सेवा की और श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया।

संगठन की महासचिव रैना सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अंतररा्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन इकाई खैरागढ़ शिकायत या जानकारी मिलने पर मानवाधिकार और सामाजिक न्याय हेतु पीड़ित/पीड़िता को न्याय दिलाने में मदद करते है। इसी प्रकार सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी सेवा प्रदान करते है। इस दौरान संगठन की उपाध्यक्ष कोयल श्रीवास्तव, महासचिव रैना सुयश सिंह, लक्ष्मीलता जैन, हेमलता जैन, निशा अग्रवाल, मिनाक्षी जंघेल, अंजू शर्मा, शिवानी परिहार, सिमरन खजांची, स्मिता चौरे आदि ने सेवा पंडाल में उपस्थित होकर, पदयात्रियों की सेवा और प्रसादी का वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page